मॉडल स्कूल शेरगढ़ में युवा दिवस और कैरियर डे का आयोजन

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शेरगढ़ में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस एवं कैरियर डे के रूप में उत्साह और प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों तथा प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराते हुए करियर चयन को लेकर सही दिशा प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। सोनू कंवर, सफल गुर्जर एवं रावल राम सुथार ने अंग्रेजी भाषा में, जबकि अरुणा चौधरी एवं कालू सिंह ने हिंदी भाषा में स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय और उनके प्रेरणादायक विचारों को साझा किया। उनके वक्तव्यों ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार किया।

कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद हाउस के प्रभारी कानाराम चौधरी, राकेश बिश्नोई, कंवरी लाल एवं विवेकानंद हाउस के विद्यार्थियों के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कानाराम चौधरी एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रभारी रामकला कुमारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर फिजिकल एजुकेशन व्याख्याता मदन सिंह राठौड़ ने करियर चयन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “करियर कोई संयोग नहीं, बल्कि सही सोच, निरंतर मेहनत और आत्ममंथन का परिणाम होता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि क्षेत्र को पहचानकर लक्ष्य निर्धारण करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें वर्षा कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवदत्त चारण ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन विद्यार्थियों के लिए आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा की अमूल्य प्रेरणा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और आयोजन को सफल बनाने में सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

About Author

EgurukulRajasthan Web Solutions, is specialize in providing complete digital solutions for educational institutions across Rajasthan. From website design and mobile app development to domain registration, hosting, and SEO—we help schools, colleges, and coaching centers build a strong and professional online presence.

News & Updates

  • Loading...
Scroll to Top